लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में छह महीने में गिर जाएगी एकनाथ शिंदे की सरकार, मध्यावधि चुनाव के लिए रहें तैयार: शरद पवार

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2022 09:01 IST

शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार छह महीने में गिर जाएगी और ऐसे में राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना है। उन्होंने एनसीपी नेताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनी नई सरकार छह महीने में गिर जाएगी: शरद पवारएनसीपी विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए पवार ने उन्हें चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा व्यवस्था से खुश नहीं हैं, उनकी नाराजगी सामने आएगी: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनी नई सरकार छह महीने में गिर जाएगी और ऐसे में राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना है। उन्होंने मुंबई में रविवार शाम एनसीपी विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

बैठक में शामिल हुए एनसीपी के एक नेता ने पवार के हवाले से कहा, 'महाराष्ट्र में नवगठित सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है, इसलिए सभी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'पवार ने कहा कि शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा व्यवस्था से खुश नहीं हैं। एक बार मंत्री विभागों का बंटवारा हो जाने के बाद उनकी नाराजगी सामने आएगी, जिसके बाद आखिरकार सरकार गिर जाएगी।'

पवार ने यह भी बताया कि इस विफलता के कारण कई बागी विधायक अपनी पार्टी में लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारे हाथ में केवल छह महीने हैं, तो एनसीपी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक समय बिताना चाहिए।

गौरतलब है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के ये सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

शिंदे के नेतृत्व में करीब 40 शिवसेना विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके परिणामस्वरूप बुधवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे गुट को रविवार को एक और सफलता विधानसभा में उस समय मिली जब विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के राहुल नार्वेकर ने  बड़ी जीत हासिल की। 

शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़ जबकि विरोध में 107 वोट आए। एकनाथ शिंदे के सामने सोमवार को विधानसभा में अब बहुमत साबित करने की चुनौती है।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेशिव सेनाNCPउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी