लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने एयर स्ट्राइक में हताहतों के बारे में अमित शाह के दावे को मानने से किया इनकार

By भाषा | Updated: March 5, 2019 00:34 IST

शरद पवार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर 26 फरवरी के हवाई हमले से कोई राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Open in App

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बालाकोट हवाई हमले में 250 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावे को लेकर सोमवार को आश्चर्य प्रकट किया और कहा कि यदि हताहतों का आंकड़ा रक्षाकर्मी की ओर से आया होता तो उन्होंने उसे गंभीरता से लिया होता।

पवार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर 26 फरवरी के हवाई हमले से कोई राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

वह नासिक में वायुसेना के पायलट निनाद मांडवगाने के परिवार से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। मांडवगाने हाल ही में श्रीनगर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गये थे। शाह ने गुजरात में एक रैली में दावा किया था कि आतंकवादी शिविर पर हवाई हमले में 250 से अधिक आतंकवादी मारे गये।

वैसे सरकार की ओर से इस अभियान में मारे गये आतंकवादियों की संख्या पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पवार ने कहा, ‘‘हवाई हमले में हताहतों के बारे में दावा किसी रक्षाकर्मी से आया होता तो मैं उसे गंभीरता से लेता। ऐसी स्थिति में कोई राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा , ‘‘मुझे आश्चर्य है कि अमित शाह इस मुद्दे पर ऐसा बयान देते हैं।’’ 

टॅग्स :शरद पवारभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया