लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मराठी फिल्म का प्रदर्शन रोकने पर एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: November 11, 2022 17:37 IST

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों ने ठाणे शहर के मल्टीप्लेक्स में कथित रूप से प्रवेश किया और कथित "इतिहास के साथ छेड़छाड़" को लेकर हर हर महादेव की स्क्रीनिंग को बाधित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया आव्हाड के साथ नौ समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया हैउन्होंने कथित "इतिहास के साथ छेड़छाड़" को लेकर हर हर महादेव की स्क्रीनिंग को रोका थाशो को जबरन रोकने का विरोध करने पर कुछ फिल्म निर्माताओं को भी पीटा गया था

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड को ठाणे में शिवाजी के चित्रण और दर्शकों की पिटाई को लेकर एक मराठी फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने के कुछ दिनों बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके नौ समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार की रात की है जब शरद पवार की पार्टी के नेता आव्हाड और उनके समर्थकों ने ठाणे शहर के मल्टीप्लेक्स में कथित रूप से प्रवेश किया और कथित "इतिहास के साथ छेड़छाड़" को लेकर हर हर महादेव की स्क्रीनिंग को बाधित कर दिया।

घटना के वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि शो को जबरन रोकने का विरोध करने पर कुछ फिल्म निर्माताओं को भी पीटा गया। ठाणे शहर के मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक आव्हाड ने ट्वीट किया कि उन्हें दोपहर में वर्तक नगर पुलिस थाने में बुलाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीपी नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (हमला) और 504 (घटना के बाद शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इससे पहले पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस पर दबाव में होने का आरोप लगाया। सुले ने कहा, "आज, राकांपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने जांच के लिए तलब किया... दबी हुई आवाज में हमने सुना कि ऊपर से दबाव है, हमें नहीं पता कि किसने फोन किया ... किसी पर आरोप नहीं लगाया। महाराष्ट्र पुलिस सबसे अच्छी पुलिस है और हमें उन पर गर्व है।”

वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हर हर महादेव देखने के लिए फिल्म देखने वालों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फडणवीस ने कहा, "लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अनुमति है। मैंने फिल्म नहीं देखी है और मुझे इस विवाद की जानकारी नहीं है।" 

टॅग्स :NCPमुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी