लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:29 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की।

करीब एक घंटे चली मुलाकात के दौरान पवार ने रयत शिक्षण संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.36 लाख रुपये का चेक ठाकरे को सौंपा।

सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के दो नेताओं के बीच हुई बैठक ने उन मुद्दों के लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है जिनपर चर्चा की गई होगी।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे भी मुलाकात के दौरान मौजूद थे। पवार ने ठाकरे के सरकारी आवास से निकलने के दौरान मीडिया से बातचीत नहीं की।

बाद में पवार ने ट्वीट किया, “ रयत शिक्षण संस्था के अध्यक्ष के रूप में, मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.36 लाख रुपये का चेक सौंपा।” उन्होंने कहा कि संस्था के सभी शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने इस कोष के लिए एक दिन के वेतन का योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, “ मैं उम्मीद करता हूं कि यह कोष कोविड-19 के मामले कम करने के लिए जारी उपायों में मददगार होगा।”

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राज्य के पूर्व गृह मंत्री व राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ कथित धनशोधन मामले में जांच शुरू करने और इस मामले में शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब करने की पृष्ठिभूमि में यह मुलाकात हुई है।

राकांपा के एक सूत्र ने बताया कि दोनों नेता राज्यपाल के कोटे से राज्य विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों के मनोनयन के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सरकार के बीच लंबित नियुक्तियों को लेकर विवाद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे