लाइव न्यूज़ :

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा- कइयों ने सोचा मैं रिटायर होऊंगा, लेकिन लोगों ने नहीं होने दिया

By भाषा | Updated: January 16, 2020 19:30 IST

शरद पवार के अपना भाषण शुरू करने से पहले ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Open in App

महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्य शिल्पी माने जाने वाले राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि यद्यपि अनेक लोगों ने सोचा कि वह सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हो जाएंगे, लेकिन राज्य के लोगों, खासकर युवाओं ने ऐसा नहीं होने दिया। वह अपने गृह क्षेत्र बारामती में कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। पवार के अपना भाषण शुरू करने से पहले ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस पर पवार ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘इससे पहले कि मैं अपना भाषण शुरू करता, उन्होंने (ठाकरे और अजित पवार) मुझे पुष्प गुच्छ थमा दिया...ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने मुझे रिटायर करने का निर्णय कर लिया है। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अनेक लोग सोचते थे कि मैं (सक्रिय राजनीति से) रिटायर हो जाऊंगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। असल में, महाराष्ट्र के लोगों और युवाओं ने ऐसा नहीं होने दिया।’’ पवार ने अपने भाषण में यह भी कहा कि पूरी दुनिया में कृषि के तरीके बदल रहे हैं और नवोन्मेषी प्रयोगों से उत्पादन बढ़ा है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘भारत जैसे अधिक आबादी वाले देश में आम लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खेती और कृषि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसीलिए, परिवर्तन लाने, सुधार करने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करने की भी जरूरत है कि ये चीजें किसानों के द्वार तक पहुंचें।’’ 

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी