लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार को बचाने के लिए गृह विभाग का बचाव कर रहे शरद पवार: कुटे

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:46 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च भाजपा नेता संजय कुटे ने बुधवार को कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार को बचाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने नई दिल्ली में मीडिया के सामने राज्य के गृह विभाग की सराहना की।

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री कुटे ने यहां संवाददाताओं से यह कहा।

उन्होंने कहा, “शरद पवार इस समय महा विकास आघाडी सरकार को बचाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने कल नई दिल्ली में राज्य के गृह विभाग का बचाव किया।”

पवार ने कहा था कि मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे के विवाद का एमवीए सरकार की छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कामकाज के तरीके की आलोचना करते हुए कुटे ने कहा, “राज्य में किसानों की दिक्कतें, फसल का नुकसान, बिजली के बढ़ते बिल जैसी अनेक समस्याएं हैं लेकिन ठाकरे के पास इनके लिए समय नहीं है।”

राज्य सरकार द्वारा केंद्र से कोविड-19 टीके की और खुराक की आपूर्ति करने की मांग के मुद्दे पर पर सवाल किए जाने पर कुटे ने कहा, “16 जनवरी से पहले टीके की जितनी खुराक की आपूर्ति की गई थी अब तक उसका 45 प्रतिशत भी उपयोग नहीं किया जा सका है। राज्य सरकार वर्तमान में उन विवादों से ध्यान भटकाना चाहती है जिन्हें वह नियंत्रित नहीं कर पा रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए