लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की ‘घर में घुसकर मारने’ वाले बयान पर शरद पवार ने कहा- 'पाकिस्तान में नहीं, कश्मीर में हुई आतंकवादियों पर कार्रवाई' 

By भाषा | Updated: June 9, 2019 17:29 IST

उन्होंने अगाह करते हुए कहा कि किसी एक समुदाय का किसी दूसरे समुदाय के खिलाफ होना देश के सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘‘ हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे।’’

Open in App

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘घर में घुसकर मारने’ वाली टिप्पणी की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कश्मीर में कार्रवाई हुई थी, न कि यह कार्रवाई पाकिस्तान में हुई थी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संप्रदायवाद ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राजनीतिक रूप से लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने अगाह करते हुए कहा कि किसी एक समुदाय का किसी दूसरे समुदाय के खिलाफ होना देश के सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘‘ हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे।’’

मोदी की यह टिप्पणी भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर पाकिस्तान के बालाकोट में की गई कार्रवाई के बाद आई थी। भारत ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद की थी। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। पवार अपने कार्यालय से फेसबुक लाइव चैट के जरिए जनता से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमला पाकिस्तान में नहीं हुआ था, बल्कि कश्मीर में हुआ था और कश्मीर भारत का हिस्सा है।’’ भाषा स्नेहा नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदीपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया