लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला विवाद: अमित शाह के बयान पर शरद पवार का वार, कहा- SC का फैसला भगवा पार्टी को नहीं है स्वीकार्य

By भाषा | Updated: October 30, 2018 03:00 IST

गौरतलब है कि शाह ने शनिवार को कहा था कि न्यायालय को अव्यवहारिक आदेश सुनाने से बचना चाहिए। 

Open in App

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सबरीमला पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर की गई भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी की सोमवार को आलोचना की। 

गौरतलब है कि शाह ने शनिवार को कहा था कि न्यायालय को अव्यवहारिक आदेश सुनाने से बचना चाहिए। 

राकांपा की महिला शाखा की संविधान बचाओ रैली को यहां संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी से यह संकेत मिलता है कि केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने का उच्चतम न्यायालय का फैसला भगवा पार्टी को स्वीकार्य नहीं है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शाह की टिप्पणी से यह भी जाहिर होता है कि वह लैंगिक समानता को स्वीकार नहीं करते हैं। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में, जिसमें सत्ता में मौजूद लोगों को संविधान, न्यायपालिका और प्रशासन में भरोसा नहीं है, देश के लिए खतरनाक है।

उन्होंने सीबीआई में चल रहे संकट पर कहा, ‘‘हमने देखा कि सीबीआई प्रमुख को कैसे रात दो बजे घर भेज दिया गया और जांच का सामना कर रहे अन्य व्यक्ति (एम नागेश्वर राव) को ले आया गया। ’’ 

टॅग्स :शरद पवारअमित शाहसबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं