लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने कहा- बीजेपी एयर स्ट्राइक का कर रही है राजनीतिकरण, शरद पवार ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: March 6, 2019 01:45 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि भारतीय वायु सेना के अभियान में 250 आतंकवादी मारे गए।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा पर पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि हताहतों की संख्या को लेकर सिर्फ कयासबाजियां हो रही है लेकिन उस पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि भारतीय वायु सेना के अभियान में 250 आतंकवादी मारे गए। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस सशस्त्र बलों पर सवाल नहीं उठा रही है बल्कि इस मुद्दे का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही है।

बालाकोट हवाई हमले में प्रधानमंत्री के बयान गैरजिम्मेदाराना: शरद पवार

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे बालाकोट हवाई हमलों को लेकर ‘‘गैर जिम्मेदाराना’’ बयान दे रहे हैं और यह प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को शोभा नहीं देता। 

पवार ने राकांपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेतृत्व 26 फरवरी को हुए भारतीय वायुसेना के हवाई हमले में ‘‘अपरिपक्व’’ बयान जारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के ऐसे बयान देश के लिए अच्छे नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि मैंने भी कुछ समय के लिए रक्षा मंत्रालय संभाला है और मुझे अच्छे से मालूम है कि मंत्रालय के बाहर के लोगों को हमले में मारे गए लोगों के आंकड़ों के बारे में कभी पता नहीं चलता। 

टॅग्स :पी चिदंबरमशरद पवारभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियापाकिस्ताननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन