लाइव न्यूज़ :

बागी हुए अजीत पवार, शरद पवार बोले- देवेंद्र फड़नवीस सरकार को एनसीपी का समर्थन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 09:55 IST

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में फडनवीस-पवार को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने बृहस्पतिवार रात को कहा था कि राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना में इस बात को लेकर सहमति बन गयी है कि उद्धव ठाकरे नयी सरकार का नेतृत्व करें। शरद पवार का कहना है कि अजीत पवार ने बीजेपी के साथ जाने का निर्णय अकेले लिया है.

महाराष्ट्र में अजीत पवार के देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल होने के फैसले पर शरद पवार ने कहा है कि यह अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं। यह साफ करना चाहता हूं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।

एनसीपी नेता अजित पवार ने शनिवार सुबह राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में देवेंद्र फड़नवीस के साथ ही अजीत पवार को शपथ दिलाई। इस दौरान केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।’’

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ‘‘24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।’’ सभी को हैरत में डालने वाले इस शपथ ग्रहण को शरद पवार का राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, अजीत पवार ने पाप किया उसका शरद पवार से कोई संबंध नहीं

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अजीत पवार ने जो पाप किया है उससे शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने दो बार उद्धव ठाकरे फोन किया किया है। 

राउत ने कहा, अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोपा, इससे शरद पवार का कोई संबंध नहीं है। यह धोखा महाराष्ट्र की जनता और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ हुआ है।  शुक्रवार की बैठक को लेकर राउत ने बताया, 'कल अजीत पवार बैठक में हमसे बात नहीं कर रहे थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज ही अलग थी, शरद पवार को भी यह महसूस हो गया था। वह थोड़ी देर में बाहर चले गए थे और उनका फोन बंद हो गया था।

महाराष्ट्र में अजीत पवार के देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल होने के फैसले पर शरद पवार ने कहा है कि यह अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं। यह साफ करना चाहता हूं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।

टॅग्स :शरद पवारअजीत पवारदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा