लाइव न्यूज़ :

शांतिकुंज ने शुरू किया भक्तों में गंगाजल बांटने का अभियान

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:51 IST

Open in App

देहरादून, 21 जनवरी हरिद्वार के एक संगठन ने उन लोगों के बीच गंगाजल और आध्यात्मिक साहित्य बांटने का एक अभियान शुरू किया है जो हो सकता है कि कोरोना वायरस पाबंदियों के कारण आगामी हरिद्वार कुंभ में नहीं आ पाएं।

शांतिकुंज ने ‘आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार’ नाम का यह अभियान मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी से आरंभ किया है।

अभियान के तहत, डिब्बाबंद गंगाजल और आध्यात्मिक साहित्य जैसे वेदमाता गायत्री और युग साहित्य शांतिकुंज द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था गायत्री परिवार द्वारा देश भर में फैले सदस्यों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि शांतिकुंज के स्वयंसेवक यह सामग्री हरिद्वार से लेकर अपने जोनल कार्यालयों में पहुंचाएंगे जहां से इसे लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह पहल इसलिए शुरू की गयी है क्योंकि हो सकता है कि आगामी हरिद्वार कुंभ में लोग कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने में असमर्थ हों।

प्रवक्ता ने बताया कि शांतिकुंज की स्थापना की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुरू किया गया यह अभियान तीन माह तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू