लाइव न्यूज़ :

शांता कुमार, सुब्रमण्यम स्वामी ने डलहौजी का नाम बदलने की मांग की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:43 IST

Open in App

शिमला/धर्मशाला, आठ जून हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पर्यटन नगर डलहौजी को नया नाम देने की मांग की है।

स्वामी ने कहा कि इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाना चाहिए। स्वामी की यह मांग कुमार के सुझावों में से एक प्रतीत होती है।

इस बीच, स्थानीय कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने चंबा जिले के पहाड़ी शहर का नाम बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध किया है।

शांता कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एक पत्र लिखकर यह मांग की, जबकि स्वामी ने राज्यपाल को एक पत्र कथित तौर पर भेजकर चंबा जिले के पर्यटक शहर का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर करने की मांग की।

स्वामी ने केवल उस पत्र पर टिप्पणी करने वाले पोस्ट को रीट्वीट किया है जो उन्होंने कथित तौर पर भेजा था।

राजभवन के एक अधिकारी ने संपर्क किए जाने पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर का नाम बदलने पर उसे स्वामी या शांता कुमार से अब तक कोई पत्र नहीं मिला है।

शांता कुमार ने अपने पत्र में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि डलहौजी का नाम बदलने का निर्णय 1992 में लिया गया था, जब वह मुख्यमंत्री थे। भाजपा नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सरकार ने 1992 में डलहौजी के नाम में बदलाव को अधिसूचित किया था लेकिन बाद में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इसे रद्द कर दिया।

वहीं, दूसरी तरफ डलहौजी से विधायक आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि शहर में रहने वाले स्थानीय लोग इसका नाम बदलने के खिलाफ हैं। कांग्रेस विधायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया था कि भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं सहित शहर के निवासी डलहौजी का नाम बदलने के खिलाफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं