लाइव न्यूज़ :

शांता कुमार की पत्नी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:56 IST

Open in App

शिमला, 29 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार तड़के निधन हो गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव शैजल ने यह जानकारी दी।

शैलजा 83 वर्ष की थीं।

कांगड़ा के पालमपुर के श्मशान में कोरोना वायरस नियमों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शैलजा का राज्य के कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सैजल ने अलग-अलग फेसबुक पोस्ट के जरिये दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह अपूरणीय क्षति सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।

हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी शोक व्यक्त किया।

शांता कुमार को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को टांडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुमार से बात कर उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर