लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज होगी ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्‍ज’

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:15 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्‍ज’ शुक्रवार को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म देश के अन्य हिस्सों में सितंबर में रिलीज हो गई थी, लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण सिनेमा घर बंद होने की वजह से यह महाराष्ट्र में रिलीज नहीं हो पाई थी।

डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सीमू लियू, टोनी लेयुंग, अक्वाफिना, फाला चेन, मेंगर झांग, फ्लोरियन मुटेन्यू , रोनी चियांग और मिशेल येओह ने अभिनय किया है।

यह मार्वल की पहली फिल्म है जिसमें कोई एशियाई अभिनेता मुख्य कलाकार है। यह ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (2019) की घटनाओं के बाद की कहानी दर्शाती है।

यह फिल्म शांग-ची की कहानी पर केंद्रित है, जिसे गैर कानूनी ‘टेन रिंग्स’ संगठन में खींच लिया जाता है और उसे अपने उस अतीत का सामना करना पड़ता है।

‘जस्ट मर्सी’ और ‘शॉर्ट टर्म 12’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले क्रेटन ने डेव कैलाहम और एंड्रयू लैनहम के साथ मिलकर इसकी पटकथा भी लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग