लाइव न्यूज़ :

दास्तानगोई को पुनर्जीवित करने वाले साहित्यकार शम्सुर्रहमान फारूकी का निधन

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर प्रख्यात उर्दू शायर और आलोचक शम्सुर्रहमान फारूकी का प्रयागराज स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को निधन हो गया।

एक महीना पहले ही वह कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरे थे। वह 85 वर्ष के थे।

फारूकी के संबंधी और लेखक महमूद फारूकी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “वह इलाहाबाद स्थित अपने घर वापस जाने की जिद कर रहे थे। हम यहां आज सुबह ही पहुंचे और आधे घंटे में लगभग 11 बजे वह गुजर गए।”

कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद शम्सुर्रहमान फारूकी को दिल्ली स्थित अस्पताल से 23 नवंबर को छुट्टी दे दी गई थी।

महमूद ने कहा, “स्टेरॉयड के कारण उन्हें फंगल संक्रमण माइकोसिस हो गया था जिससे उनकी हालत और खराब हो गई थी।”

शम्सुर्रहमान फारूकी के पार्थिव शरीर को प्रयागराज में शुक्रवार को शाम छह बजे अशोक नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

पद्मश्री से सम्मानित शायर का जन्म उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर 1935 को हुआ था।

उन्हें 16वीं सदी में विकसित हुई उर्दू में कहानी सुनाने की कला “दास्तानगोई” को पुनर्जीवित करने के लिए जाना जाता है।

पांच दशक लंबे अपने साहित्यिक सफर में उन्होंने “कई चांद थे सार-ए-आसमान”, गालिब अफसाने की हिमायत में” और “द सन दैट रोज फ्रॉम द अर्थ” जैसी किताबें लिखीं।

वर्ष 1996 में उन्हें “शेर-ए शोर-अंग्रेज” लिखने के लिए सरस्वती सम्मान दिया गया था।

मशहूर लेखक विलियम डेलरिम्पल ने ट्विटर पर शम्सुर्रहमान फारूकी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, “अलविदा जनाब शम्सुर्रहमान फारूकी साहब, उर्दू साहित्यिक दुनिया के अंतिम महान बादशाह। यह दुखद खबर है।”

उर्दू महोत्सव जश्न-ए-रेख्ता के संस्थापक संजीव सर्राफ ने भी “उर्दू में सदी की सबसे बड़ी शख्सियत” को श्रद्धांजलि दी।

सर्राफ ने कहा, “उनके निधन से साहित्य जगत की एक पूरी पीढ़ी गमगीन है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए