लाइव न्यूज़ :

विवादास्पद धर्म संसद मामले में गिरफ्तारी नहीं होना शर्मनाक: गहलोत

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:16 IST

Open in App

जयपुर, 29 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तराखंड में विवादास्पद धर्म संसद मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि यह 'विधान एवं कानून व्यवस्था का मजाक बनाने जैसा है।'

गहलोत ने ट्वीट किया, 'ये बेहद शर्मनाक है कि उत्तराखंड में हुई विवादास्पद धर्म संसद के एक सप्ताह से अधिक समय गुजरने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे से अनभिज्ञता जताई जो आश्चर्यजनक है जबकि वहां का गृह विभाग उन्हीं के पास है।'

गहलोत के अनुसार,' भाजपा शासित राज्यों में कलाकारों, पत्रकारों एवं कॉमेडियनों तक पर एनएसए व यूएपीए लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए कार्रवाइयां की गईं परन्तु उत्तराखंड में नरसंहार के लिए उकसाने के भाषणों के बावजूद कोई गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। यह संविधान एवं कानून व्यवस्था का मजाक बनाने जैसा है।'

उन्होंने लिखा है कि धर्म संसद के नाम पर लोगों को नरसंहार के लिए उकसाने एवं गांधीजी एवं नेहरू जी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को गाली देने का काम हो रहा।

गहलोत के अनुसार,' हम सभी सोचें कि एक धर्म संसद 1893 में शिकागो में आयोजित हुई जहां हुई चर्चा से स्वामी विवेकानन्द जैसे महापुरुष निकले थे। यहां हो रही धर्म संसदों से उपद्रवी एवं बददिमाग लोग निकल रहे हैं।' उन्होंने लिखा है, ‘‘देशवासियों को तय करना चाहिए कि हमें स्वामी विवेकानन्द जैसे महान व्यक्तित्व की आवश्यकता है या ऐसे उपद्रवी एवं नरसंहार की बात करने वाले लोगों की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग