लाइव न्यूज़ :

बंगाल में दुर्गा पूजा नहीं होने देने का आरोप लगाने वालों को शर्म आनी चाहिए: ममता

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:00 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

कोलकाता, 16 दिसंबर यूनेस्को द्वारा कोलकाता की दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा दिए जाने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने उनकी सरकार पर त्योहार के आयोजन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया था उनका सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ करती है और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के आयोजन में व्यवधान डालती है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ झूठ फैलाया था। उन्होंने कहा कि मैं राज्य में दुर्गा पूजा के आयोजन की अनुमति नहीं देती हूं। आज, उनका झूठ उजागर हो गया है। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। हमने जो हासिल (यूनेस्को का विरासत का दर्जा) किया है उसके लिए मैं गर्व और सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’ यूनेस्को ने बुधवार को घोषणा की थी कि कोलकाता की दुर्गा पूजा को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो