लाइव न्यूज़ :

बेटियों को फेंकने वाली माँओं पर आती है शर्म : राज्‍यपाल

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:58 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 18 जनवरी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि ''उन्हें उन महिलाओं पर शर्म आती है जो नौ महीने तक अपने गर्भ में बच्चे को पालती हैं और बेटियों का जन्म होने पर उन्हें "फेंक" देती हैं।’’

राज्यपाल पटेल यहां बनके तारा गांव में एक संस्थान के 40 वर्ष पूरे होने पर ग्राम प्रधानों, किसानों और महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि जन्‍म के बाद बेटियों को फेंकने वाली माताओं को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।

राज्‍यपाल ने कहा, ‘‘मेरी बेटी अनार बेन पटेल एक ऐसे ही अनाथ बच्चे को पाल रही हैं और आज वह दसवीं का छात्र है तथा फुटबॉल खिलाड़ी भी है।’’

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में झाड़ू लिया तो देश के लोगों ने उनका अनुसरण किया और अपने क्षेत्रों की सफाई शुरू की। उन्‍होंने कहा कि मुखिया की कार्यशैली का असर पड़ता है। उन्‍होंने स्‍वस्‍थ रहने के लिए जैविक उर्वरक के उपयोग की वकालत की।

उन्होंने कहा कि क्षय रोग (टीबी) के 20 प्रतिशत रोगी उत्तर प्रदेश में हैं और इसीलिए गैर सरकारी संगठनों और जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से इस संबंध में अभियान चलाया गया है।

राज्‍यपाल ने कोविड को लेकर सावधानी बरतने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज भी हर जिले में रोज 3-4 नए मरीज मिल रहे हैं और ऐसे में लोगों को मास्क पहनना जरूरी है तभी कोरोना आपके पास नहीं आएगा और आप यह रोग किसी को दे भी नहीं पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह