लाइव न्यूज़ :

शाल्मली खोलगड़े ने अपने प्रेमी फरहान शेख से शादी की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:05 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर पार्श्व गायिका शाल्मली खोलगड़े ने मंगलवार को कहा कि वह अपने प्रेमी फरहान शेख के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

खोलगड़े (31) ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने 22 नवंबर को अपने आवास पर समारोह में शेख से शादी कर ली। शादी में करीबी लोग ही आए थे। गायिका ने लिखा है, ‘‘22 नवंबर 2021 मेरे जीवन का बेहद अनमोल दिन है। इसी दिन मैंने फरहान शेख के साथ शादी की।’’ गायिका ने शेख और अन्य रिश्तेदारों के साथ की एक तस्वीर भी साझा की है।

खोलगडे को ‘इशकजादे’ के ‘परेशां’ ‘अय्या’ के ‘आगा बाई’ और ‘कॉकटेल’ फिल्म के ‘दारू देसी’ गाने से अच्छी पहचान मिली। गायिका ने कहा कि शेख और उनकी शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से हुई। संगीत जगत की हस्तियों क्लिंटन केरेजो, शिल्पा राव, जोनिता गांधी के अलावा अदाकारा प्रिया बापट और गौहर खान ने जोड़े को बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो