लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के कारण शाकुम्भरी देवी मेला दो दिन के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:45 IST

Open in App

सहारनपुर, 17 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी क्षेत्र में चल रहे मेले को शनिवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

उपजिलाधिकारी, बेहट की ओर से यह सूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ ने 17 व 18 अक्टूबर को भारी वर्षा होने सम्बंधी चेतावनी जारी की है जिसे देखते हुए मां शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में आयोजित मेले में आपदा से बचाव हेतु समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।

शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित मां शाकुम्भरी देवी परिसर सहित आसपास के इलाकों में वर्षा का पानी पहाड़ों से नीचे आ गया है जिससे वहां बाढ़ के हालत पैदा हो गये हैं।

शाकुम्भरी देवी में नवरात्र के पहले दिन से लेकर चौदस तिथि तक मेला लगता है जहां उतर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिये आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित