शक्ति अधिकार महिला संवादः 2000 महिलाओं से बात, प्रियंका गांधी ने कहा-ताकत और सम्मान को पहचानें, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सोचिए
By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2025 17:08 IST2025-09-26T17:07:17+5:302025-09-26T17:08:40+5:30
Shakti Adhikar Mahila Samvad:सदाकत आश्रम में बोलते हुए मोदी सरकार और नीतीश कुमार के 20 साल के शासन पर जमकर निशाना साधा।

photo-lokmat
पटनाः बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित ‘शक्ति अधिकार महिला संवाद’ कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने करीब 2000 महिलाओं से सीधा संवाद किया। प्रियंका गांधी ने महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए बिहार की राजनीति में मजबूत पहल की है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ताकत और सम्मान को पहचानें।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses public rally | Motihari, Bihar. https://t.co/7Dg4zlNdld
— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
सदाकत आश्रम में बोलते हुए उन्होंने मोदी सरकार और नीतीश कुमार के 20 साल के शासन पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारें सिर्फ महिलाओं को पैसों का लालच देकर वोट बटोरना चाहती हैं, उनके सशक्तिकरण पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ा।
मैं जीविका कैडर में काम करती हूं। वहां हमें पार्ट टाइम का पैसा मिलता है, लेकिन अधिकारी हमें फुल टाइम काम करने के लिए कहते हैं।
— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
जब हम अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं, तो धमकी मिलती है कि आपको पदमुक्त कर दिया जाएगा।
- पटना में मंजुषा कुमारी जी ने 'महिला संवाद' में कांग्रेस…pic.twitter.com/Sa1HR3QtIY
LIVE: Smt. @priyankagandhi addresses the Mahila Samvad | Patna, Bihar. https://t.co/PIU8oHs1Y8— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
हम बिहार में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाते हैं। बिहार की रसोईया बहनें पूरे 8 घंटे काम करती हैं, लेकिन उन्हें पार्ट टाइम नौकरी का दर्जा दिया जाता है।
— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
हम सभी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार करने वाली सरकार हमें नहीं चाहिए। हम इस बार सरकार को… pic.twitter.com/qWI0cDxQuB
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां इसे अच्छी तरह समझ रही हैं। इसी वजह से चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वे सरकार नहीं बना सकते। रोजगार और पलायन के मुद्दे पर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में महिलाएं घर संभालती हैं।
BJP चुनाव के समय कभी धर्म, तो कभी घुसपैठिए... जैसा कुछ न कुछ मुद्दा उठा लेती है।
— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
लेकिन जब कुछ नहीं चला, तो ये 'वोट चोरी' करने लगे।
इस 'वोट चोरी' के लिए BJP ने बड़े-बड़े इंतजाम किए हैं। इनका बस एक ही मकसद है, किसी तरह सत्ता में बने रहना।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती… pic.twitter.com/ZvyUBXzIQa
ये मनीषा कुमारी हैं।
मनीषा के माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था।
लेकिन कर्ज के तले दबे उनके माता-पिता ने अपनी जान दे दी। अब मनीषा के सामने कई सारी दिक्कतें हैं, उनकी पुलिस भर्ती की तैयारी भी रुक गई है।
उन्होंने 'महिला संवाद' में अपना दर्द कांग्रेस… pic.twitter.com/OHYjnaRSJv— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
पुरुषों को मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज का बोझ उठाती हैं, लेकिन सरकार उन्हें सशक्त करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती। उन्होंने कहा कि प्रवास के कारण आपके पति विदेश चले जाते हैं और आप यहां अकेली रहती हैं। प्रियंका गांधी ने एनडीए की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कहा कि वे चुनाव से पहले अब क्यों जागे हैं?
बिहार में 20 साल से किसका राज है?
— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
जनता से आवाज आई- 'वोट चोरों' का राज है pic.twitter.com/M3d2cGJyWk
यहां लड़कियों को अकेले कॉलेज जाने में बहुत डर लगता है। मैं खुद अकेले कॉलेज जाने से डरती हूं और दोस्तों के साथ ही कॉलेज जाती हूं।
मैं चाहती हूं कि बिहार में महिला सुरक्षा के लिए काम किया जाना जाहिए।
- बिहार की जन्नत ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कांग्रेस महासचिव व सांसद… pic.twitter.com/u0AFBUZ3fw— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है, 20 सालों में उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? जिस मानदेय के लिए ये महिलाएं इतना संघर्ष कर रही हैं, उसके लिए इन्होंने पहले कुछ क्यों नहीं किया?" उन्होंने कहा कि वे अभी 10,000 रुपये दे रहे हैं, क्या वे इसे हर महीने देंगे? वे इसे किसे देंगे? सिर्फ इसलिए कि चुनाव आ रहे हैं, वे एक योजना बनाते हैं और पैसे देते हैं। समझते हैं कि इससे महिलाओं के वोट मिल जाएंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं। वे समझती हैं कि यह कैसी योजना है।
का हाल बा?
— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
आप लोगों ने बहुत संघर्ष कर लिया है, अब बदलाव का समय आ गया है।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
📍 बिहार pic.twitter.com/hBg0YBTZmy
हमें बिहार में रोजगार चाहिए। हमें पैसा कमाने के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे प्रदेशों में जाना होता है, जिससे बहुत परेशानी होती है।
अगर गरीब आदमी रोजगार के लिए कोई ठेला लगाता है, तो उसे नगर निगम के लोग तोड़ देते हैं। ऐसे में हम कहां जाएं, क्या करें?
- 'महिला संवाद' में अर्चना… pic.twitter.com/fQu4TPlwY3— Congress (@INCIndia) September 26, 2025
वहीं संवाद के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ सेल्फी ली और ‘हम होंगे कामयाब’ गीत भी गाया। कार्यक्रम से पहले उपस्थित महिलाओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। महिला संवाद के बाद प्रियंका गांधी मोतिहारी के गांधी मैदान रवाना हो गईं, जहां वह ‘हर घर अधिकार रैली’ में जनसभा को संबोधित किया।