लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से सस्पेंड शकील अहमद की पार्टी में होगी वापसी? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2019 15:18 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने गुरुवार को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल हुए लोकसभा चुनाव में बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने के बाद शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने गुरुवार (05 अगस्त) को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने के बाद शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। अब एकबार फिर कांग्रेस से उनकी नजदीकियां बढ़ गई हैं। उन्होंने गुरुवार (05 अगस्त) को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने गुरुवार को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। 

उनकी इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि शकील अहमद एक बार फिर कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक करियर आगे बढ़ाएंगे और उन्हें पार्टी कोई पद दे सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले शकील अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर थे। इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।   उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी और कहा था, 'मैंने मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।' इसके बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। 

शकील अहमद इस बात से खासे नाराज हो गए थे कि गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी' (वीआईपी) के खाते में चली गई थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल