लाइव न्यूज़ :

शाह का दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं होगा : डोटासरा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:38 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका यह सपना पूरा नहीं होगा।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता में आयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘शाह का दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आने का सपना ही है क्योंकि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।’’

उन्होंने कहा कि ये लोग (भाजपा नेता) अहंकार में हैं। यह शाह के स्वागत के दौरान भी दिखाई दिया, जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर देखा तक नहीं।

पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने के लिए कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं से अमित शाह के आह्वान पर डोटासरा ने कहा कि शाह को जानकारी नहीं है कि राज्य सरकार पहले ही पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि शाह ने रविवार को यहां पार्टी जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में दावा किया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा