लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने प्रशंसकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, 2021 में बड़े पर्दे पर दिखने का वादा किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 15:43 IST

Open in App

मुंबई, दो जनवरी सुपरस्टार शाहरुख खान ने भले ही अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन शनिवार को अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वे उन्हें इस साल बड़े पर्दे पर देखेंगे।

अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए, 55 वर्षीय अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन मिनट से अधिक का एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि वह सिनेमा हॉल में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आई फिल्म "जीरो" में दिखे थे।

उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को देर से अपनी शुभकामनाएं दे रहा हूं और मुझे लगता है कि हर कोई इस बात से सहमत होगा कि 2020 हर किसी के लिए सबसे खराब साल रहा। और इस भयानक समय में आशा की किरण, सकारात्मकता ढूंढ़ना मुश्किल है। लेकिन इन खराब, मुश्किल दिनों, भयानक वर्षों को देखते हुए इससे पार पाने के लिए मेरे पास एक रास्ता है।’’

उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि जब कोई अपने जीवन के सबसे निचले हिस्से में होता है, तो अच्छी बात यह है कि यहाँ से आगे बढ़ने का केवल एक ही रास्ता है, ... ऊपर ... और बेहतर जगह।"

अभिनेता ने सभी के लिए एक बेहतर और शानदार वर्ष की कामना की।

शाहरुख ने पिछले साल नवंबर में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू की, जिसका निर्देशन "वॉर" के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

बताया जाता है कि फिल्म का शीर्षक "पठान" है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है।

खान ने अपने संदेश में कहा, "आप सभी 2021 में मुझे बड़े पर्दे पर देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल