लाइव न्यूज़ :

26वें कोलकाता फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे शाहरुख खान

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:53 IST

Open in App

कोलकाता, छह जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महामारी में भी गतिविधियों के जारी रहने पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आठ जनवरी को 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (केआईएफएफ) के ऑनलाइन उद्घाटन की शोभा बढ़ाएंगे।

सात दिवसीय महोत्सव की शुरुआत में सत्यजीत रे और दिवंगत बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह वर्ष प्रतिष्ठित लेखक और निर्देशक सत्यजीत रे की जन्म शताब्दी वर्ष है और जबकि चटर्जी का पिछले साल नवंबर में कोविड-19 की वजह से मौत हो गई थी।

बनर्जी ने ट्वीट कर कहा,"हम एक साथ मिलकर इस महामारी का सामना करेंग, लेकिन कार्यक्रम रुकना नहीं चाहिए। हम केआईएफएफ 2021 को छोटे पैमाने पर ऑनलाइन आयोजित कर रहे हैं। खुशी है कि मेरे भाई शाहरुख खान आठ जनवरी, चार बजे उद्घाटन समारोह में ऑनलाइन हमारे साथ शामिल होंगे।”

उद्घाटन के समय रे की क्लासिक फिल्म 'अप्पू संसार' दिखाई जाएगी जो सौमित्र चटर्जी की पहली फिल्म थी।

नंदन और रवीन्द्र सदन सहित शहर के चुनिंदा राज्य संचालित सिनेमाघरों में फीचर, लघु और वृत्तचित्र श्रेणी में कुल 131 फिल्में दिखाई जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे गत कुछ सालों से उद्घाटन समारोह में शामिल होते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे