लाइव न्यूज़ :

शाहरूख खान को निशाना बनाया गया; भारत क्रूर, अलोकतांत्रिक भाजपा का सामना कर रहा है : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को कई अन्य की तरह निशाना बनाया गया। उन्होंने भाजपा को ‘‘क्रूर’’ तथा ‘‘अलोकतांत्रिक’’ करार दिया।

टीएमसी सुप्रीमो ने मुंबई के तीन दिन के प्रवास के दूसरे दिन यहां समाज के लोगों से बातचीत की।

बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता महेश भट, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और सुधींद्र कुलकर्णी मौजूद थे।

बनर्जी ने महेश भट के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत मानव शक्ति को प्यार करता है न कि बल प्रयोग को। दुर्भाग्य से हम एक क्रूर, अलोकतांत्रिक और अनैतिक व्यवहार वाले भाजपा का सामना कर रहे हैं।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि महेश भट को पीड़ित किया गया, शाहरूख खान को निशाना बनाया गया। कई और हैं... कुछ लोगों ने अपने मुंह खोले और कुछ ने नहीं खोले।’’

खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने एक क्रूज पोत पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और मादक पदार्थ जब्त किए थे।

इससे पहले बनर्जी ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना के सांसद संजय राउत से भी मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos