लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:13 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर मुंबई के तट के पास एक क्रूज नौका से मादक पदार्थ जब्त होने के मामले की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी बृहस्पतिवार को अभिनेता शाहरुख खान के घर पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास गोवा जा रही एक क्रूज नौका पर छापेमारी के बाद शाहरुख के बेटे आर्यन खान (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने क्रूज से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया है।

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एनसीबी का एक दल कागजी कार्रवाई के लिए दोपहर को शाहरुख के उपनगर बांद्रा स्थित आवास ‘मन्नत’ पहुंचा।

उन्होंने बताया कि एनसीबी का एक अन्य दल अभिनेत्री अनन्या पांडे के बांद्रा स्थित घर पहुंचा। उनसे बृहस्पतिवार को एनसीबी के समक्ष पेश होने और बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

इससे पहले, शाहरुख खान ने सुबह आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान से मुलाकात की थी।

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया था और कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में नियमित तौर पर शामिल थे। अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में थे।

आर्यन खान ने अब निचली अदालत के आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है, जो 26 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह