लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 29 साल, प्रशंसकों के प्रति जताया आभार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:11 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून सुपरस्टार शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा जगत में शुक्रवार को 29 साल पूरे किए और अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर सवाल-जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह फिलहाल अपनी जिंदगी में ‘‘फिर से उठ खड़े होने’’ के दौर में हैं।

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर 55 वर्षीय अभिनेता 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने से पहले टेलीविजन धारावाहिक ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आए थे।

उसके बाद से अब तक अभिनेता ने ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘डर’, ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘देवदास’ , ‘स्वदेश’, ‘कल हो ना हो’, ‘चक दे इंडिया’, ‘मैं हूं ना’, ‘माई नेम इज़ खान’ , ‘जीरो’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।

हालांकि, खान 2018 में आई निर्देशक आनंद एल राय की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “जीरो” के बाद से बड़े पर्दे से बाहर हैं।

फिल्म जगत में अपने 29 साल का जश्न मनाने के लिए ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सत्र में अभिनेता से जब पूछा गया कि वह फिलहाल जिंदगी के किस मोड़ पर हैं तो उन्होंने इसका साधारण सा जवाब दिया, “दोबारा उठ खड़े होने के”...

फिल्मों में अपने समय को “अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ 30 वर्ष” बताते हुए खान ने कहा कि वह भविष्य में सिने प्रेमियों को और कहानियों की सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हर दिन ज्यादा मेहनत करें। काम करना ही प्रेरणा है।”

शाहरूख ने फिलहाल यश राज फिल्म्स की एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग शुरू की है, जिसका नाम ‘पठान’ बताया जा रहा है और खबरों के मुताबिक एक सोशल कॉमेडी ड्रामा के लिए फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ और दक्षिण के फिल्म निर्देशक अतली के साथ उनकी बातचीत चल रही है।

प्रशंसक अभिनेता की अगली फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, खान ने कहा कि फिल्म रिलीज के लिए ठीक से योजना बनाने की समझदारी दिखानी होगी।

खान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से पहले से ‘पठान’ की शूटिंग कर रहे थे और निर्माण के करीबी सूत्र के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी फिल्म में केमियो करेंगे।

इससे पहले सुबह खान ने अपने प्रशंसकों का प्यार तथा समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ करीब 30 साल में आपसे मिले प्यार से अभिभूत हूं। अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी इस उम्मीद के साथ लगा दी कि आपका मनोरंजन कर सकूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग