लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने बढ़ाया महिला हॉकी टीम का हौंसला, कहा-सोने का तमगा लेकर ही लौटना

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त हॉकी पर आधारित मशहूर फिल्म 'चक दे इंडिया' में एक सख्त व समर्पित कोच की अपनी भूमिका को याद करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ओलंपिक सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को सोमवार को स्वर्ण पदक लाने के लिये प्रोत्साहित किया।

खान ने साल 2007 में आई शिमित-अमीन निर्देशित इस फिल्म में कबीर खान की भूमिका निभाई थी, जिसमें वह विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने थे।

संयोगवश, आज टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद, फिल्म के लिये लिखी गई वह कहानी सच हो गई। डच कोच सोजर्ड मारजिने और कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में टीम ने तोक्यो में चल रहे ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर, पहली बार किसी ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

जीत के बाद मारजिने ने एक ट्वीट किया, जिसमें वह अपने परिवार से लौटने में देरी के लिये माफी मांगते हुए कहते हैं, ''परिवार से माफी। मैं बाद में आऊंगा।''

खान ने हाजिरजवाबी के अपने अंदाज में उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि धनतेरस के मौके पर सोने का तमगा ले जाने से बेहतर कोई उपहार नहीं है। धनतेरस संयोगवश अभिनेता के 56वें जन्मदिवस पर आने वाला है।

बॉलीवुड अभिनेता ने लिखा, ''हां, हां कोई नहीं। लौटते समय अपने परिवार के अरब सदस्यों के लिये कुछ सोना लेते आना। इस साल धनतेरस भी दो नवंबर को है: पूर्व कोच कबीर खान।''

दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के पहले दिन धनतेरस पर लोग सौभाग्य के लिए बर्तन और आभूषण खरीदते हैं।

खान को जवाब देते हुए मारजिने ने ट्वीट किया, ''आपके प्यार और समर्थन के लिये धन्यवाद। हम इस बार भी सबकुछ झोंक देंगे: रीयल कोच।''

भारतीय महिला हॉकी टीम अब बुधवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मुकाबला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल