लाइव न्यूज़ :

ट्रेन के आगे कूदा शख्स, कटकर दो टुकड़े, फिर भी जीवित, शरीर का एक हिस्सा पटरी से घिसटकर पानी में चला गया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2021 15:49 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, शरीर के दो टुकड़े होने के बावजूद वह अभी जीवित है और उसका सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देहथोड़ा स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही ट्रेन के सामने कूद गया.मालगाड़ी के ड्राइवर ने दोनों लाइनों के बीच में धड़ का निचला हिस्सा पड़ा देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा पटरी के बाजू से गुजर रह नहर के पानी में पड़ा था.

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंटे युवक की 14 घंटे जीवित रहने के बाद सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई.

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा पांडे त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां ट्रेन से दो हिस्सों में कटे युवक हर्षवर्धन (26) को सोमवार को ट्रामा सेंटर लाया गया था जिसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी और उसका शरीर रीड की हड्डी से 10 सेंटीमीटर नीचे से दो हिस्सों में कटकर अलग हो गया था.

उन्होंने बताया कि इसके बाद तत्काल ही डाक्टरों का एक दल उसके उपचार में लगा हुआ था लेकिन सुबह 10 बजे हुई घटना के बाद सोमवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर उसकी मृत्यु हो गई, डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि हर्षवर्धन के शरीर में खून की कमी हो गई थी, ऐसे में उसे रक्त लगातार चढ़ाया जा रहा था इसके बाद शरीर के कई अंगों में रक्त में रुकावट आनी शुरू हो गई जिसके चलते युवक 'शॉक' में आ गया जिससे उसे बचाया नहीं जा सका.

पुलिस के मुताबिक थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन सोमवार सुबह किसी बात के चलते आत्महत्या करने के इरादे से स्टेडियम के पीछे रेल की पटरी पर लेट गया और उसके शरीर से पूरी ट्रेन गुजर गई थी. 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है.

सिटी एसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन (26) किसी विद्यालय में टैक्सी चलाता था. वह हथोड़ा स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसका शरीर दो टुकड़े हो गया था.

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह