लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर : करीब एक महीने पहले निवस्त्र एवं जली हुई अवस्था में मिली छात्रा की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 10:54 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 23 मार्च उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में करीब एक महीने पहले निर्वस्त्र एवं जली हुई अवस्था में सड़क किनारे मिली स्नातक की छात्रा की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गईl

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने ‘पीटीआई भाषा’ को मंगलवार को बताया कि स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में पढ़ने वाली स्नातक की छात्रा निर्वस्त्र एवं जली हुई अवस्था में 22 फरवरी को सड़क किनारे मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची तिलहर पुलिस ने उसे तत्काल शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल भेज दिया गया था।

आनंद ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे के आसपास पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में इलाज हो रहा था और उसकी सुरक्षा में एक उपनिरीक्षक, महिला सिपाही और पुरुष सिपाही की तैनाती की गई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का शव लखनऊ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूरी करने एवं पोस्टमॉर्टम के बाद ही यहां लाया जाएगाl

आनंद ने बताया कि पीड़िता ने लखनऊ के अस्पताल में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया था जिसके आधार पर शाहजहांपुर पुलिस ने मनीष राजू, सुभाष तथा पीड़िता की सहेली पिंकी को 26 फरवरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

हालांकि, आरोपियों ने घटना में शामिल होने से इनकार किया था परंतु पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई थीl

पीड़िता द्वारा लखनऊ में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में कहा गया था कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली पिंकी ने उसे अपने साथ पढ़ने वाले छात्र मनीष एवं उसकी बुआ के लड़के राजू से मिलने के लिए भेजा था तथा कहा था कि मैं बाद में आती हूं।

आरोप है कि पिंकी ने पीड़िता को इन लोगों के साथ राई खेड़ा के पास एक बाग में भेज दिया था।

पीड़िता का पिता अपनी बेटी को कॉलेज लेकर आता थे और कक्षा पूरी होने तक महाविद्यालय के बाहर उसका इंतजार करते थे।

पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा था कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका पीड़िता ने विरोध किया और जब आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पीड़िता पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के प्रबंधन वाले शहर के स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में पढ़ने वाली स्नातक की छात्रा 22 फरवरी को कॉलेज से 10 किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे निर्वस्त्र एवं जली हुई निर्वस्त्र हालत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह