लाइव न्यूज़ :

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा के लापता होने का मामला

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:17 IST

छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। एक वीडियो क्लिप में छात्रा द्वारा उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने और उसके गायब हो जाने के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ वकीलों ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय का रुख करके कानून की एक छात्रा के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हो जाने की खबरों का संज्ञान लेने का बुधवार को अनुरोध किया।न्यायमूर्ति एन वी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया गया।

कुछ वकीलों ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय का रुख करके कानून की एक छात्रा के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हो जाने की खबरों का संज्ञान लेने का बुधवार को अनुरोध किया। न्यायमूर्ति एन वी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया गया।

न्यायमूर्ति रमन ने शुरू में वकीलों से संबंधित उच्च न्यायालय में जाने को कहा, लेकिन बाद में कहा कि शीर्ष अदालत इस मुद्दे को देखेगी। छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। एक वीडियो क्लिप में छात्रा द्वारा उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने और उसके गायब हो जाने के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर चिन्मयानंद पर उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस आरोप को भाजपा नेता के वकील ने खारिज करते हुए दावा किया था कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश है।

वकीलों के समूह ने भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को संबोधित पत्र में उनसे अनुरोध किया था कि इन खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए कि छात्रा पिछले तीन दिन से लापता है।

वकीलों ने अदालत से मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं