लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर बॉर्डर : एक साल बाद घर-गांव को रवानगी लेंगे किसान

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:16 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान-हरियाणा सीमा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर पिछले एक साल से बैठे किसान शुक्रवार को अपना आंदोलन औपचारिक रूप से समाप्त करेंगे और जयपुर को दिल्ली से जोड़ने वाला यह प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात परिवहन के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा। वहीं किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन व इसकी परिणति को ऐतिहासिक बताया है। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा, ‘‘किसान आंदोलन को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।’’

शाहजहांपुर बॉर्डर पर साल पर भर से जमे किसान शुक्रवार को अपने गांव घरों को रवानगी लेंगे। किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम ने कहा, ‘‘शुक्रवार 11 बजे आंदोलन औपचारिक रूप से समाप्त कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि किसान शाहजहांपुर से विजय यात्रा के साथ अपने अपने गांवों को लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान-हरियाणा सीमा से सटे अलवर जिले के शाहजहांपुर कस्बे से होकर गुजरता है। एक साल पहले जब केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन शुरू हुआ तो शाहजहांपुर बॉर्डर आंदोलन का बड़ा केंद्र बन गया। आंदोलनकारी किसानों ने यहां डेरा लगा दिया। तब से जयपुर— दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बंद था और वहां आंदोलनकारी किसानों के तंबू लगे हुए थे। जयपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को कई किलोमीटर गांवों से होते हुए निकलना पड़ता था। हालांकि दिल्ली से जयपुर मार्ग पर यातायात इस दौरान जारी रहा।

अमराराम ने कहा कि आठ दिसंबर 2020 को इस बॉर्डर पर किसानों का पड़ाव हुआ और इसको पूरा एक साल हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि आंदोलनरत 40 किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय से जारी प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला करते हुए बृहस्पतिवार को घोषणा की कि किसान 11 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं वाले विरोध स्थलों से घर लौट जाएंगे।

इस आंदोलन में लंबे समय से शाहजहांपुर बॉर्डर पर जमे रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने किसान आंदोलन की परिणति को ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा, ‘‘किसान आंदोलन को ऐतिहासिक जीत हुई है।’’

इस जीत पर किसान यूनियन शुक्रवार को जयपुर में विजय जुलूस निकालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 December 2025: कन्या को धनलाभ, कुंभ को हो सकती है धनहानि, पढ़ें अपनी राशि का भविष्य

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ