लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: शाहजहांपुर प्रशासन ने कोटा से वापस आए बच्चों के घरों के बाहर चिपकाया नोटिस, क्वारंटीन करने को कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2020 13:18 IST

राजस्थान के कोटा से उत्तर प्रदेश वापस लाए गए 93 बच्चों समेत 120 लोगों को घर में पृथक रखे जाने के बाद अब शाहजहांपुर प्रशासन ने उनके घरों पर नेाटिस भी चिपका दी हैं। नोटिस इसलिए चिपकाए गए हैं ताकि उनके परिवार के सदस्य किसी से ना मिले और ना ही कोई बाहरी व्यक्ति उनके घर जाए।

Open in App
ठळक मुद्देवापस लाए गए लोगों में नहीं मिले हैं कोरोना वायरस के लक्षणपूरी एहतियात बरतते हुए उनके घरों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं, ताकि उनके परिवार के सदस्य किसी से ना मिले

शाहजहांपुर: जिले में राजस्थान के कोटा से आए 93 बच्चों समेत 120 लोगों को घर में पृथक रखे जाने के बाद अब प्रशासन ने उनके घरों पर नेाटिस भी चिपका दिए हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को कहा, 'यहां के बच्चे जो राजस्थान के कोटा शहर में इंजीनियरिंग व मेडिकल आदि की तैयारी कर रहे थे और लॉकडाउन के चलते कोटा में ही फंस गए थे। उन्हें यहां शासन के निर्देश पर लाया गया है और उनके रैपिड टेस्ट करने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए घर में ही पृथक रखने को कहा गया है।' 

उन्होंने बताया कि उनमें हालांकि कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण नहीं मिले, लेकिन इसके बाद भी पूरी एहतियात बरतते हुए उनके घरों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं, ताकि उनके परिवार के सदस्य किसी से ना मिले और ना ही कोई बाहरी व्यक्ति उनके घर जाए।

जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दल लगातार उनके घरों पर जाकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं और नियंत्रण कक्ष से भी इन लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने रैपिड किट से जांच पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि विभागीय टीम सभी छात्रों के घर पर जाकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रही है और शासन से जैसे निर्देश प्राप्त होंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोटाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां