लाइव न्यूज़ :

यूपी: शाहजहांपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, हादसे में एक मजदूर की मौत

By धीरज पाल | Updated: October 14, 2018 18:59 IST

ताजा खबरों के मुताबिक इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई। वहीं, 2 मजदूरों की बुरी तरह से घायल हो गए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने का मामला सामने आया है। अचानक बिल्डिंग ढहने से वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। ताजा खबरों के मुताबिक इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई। वहीं, 2 मजदूरों की बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। एएनआई के मुताबिक अभी तक मलबे से 14 लोगों रेस्क्यू करके बचाया गया है। ॉ

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

शाहजहांपुर में तकरीबन 3 बजे निर्माणीन बिल्डिंग गिर गई। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की कई टीमें पहुंचक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बल्डिंग में लगभग 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 17 लोगों को बाहर निकाल चुकी है। वहीं, अभी भी 3 लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें स्थानीय अस्पताल में भेज दिया है। 

उप जिलाधिकारी सदर रामजी मिश्रा ने बताया कि आर सी मिशन थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की बिल्डिंग में लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया, जिसके मलबे में मजदूर दब गये।

उन्होंने बताया कि सूचना पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कराया।

एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन इमारत में एक बड़ा हॉल था, जिसमें पिलर नहीं था, वहीं हॉल ढहा, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई। राहत बचाव कार्य करने के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया