शाहिद कपूर ने “जर्सी” फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 15:14 IST2021-03-23T15:14:55+5:302021-03-23T15:14:55+5:30

Shahid Kapoor congratulated the film "Jersey" on receiving the National Award | शाहिद कपूर ने “जर्सी” फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

शाहिद कपूर ने “जर्सी” फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

मुंबई, 23 मार्च तेलुगु फिल्म “जर्सी” को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद इसकी हिंदी रीमेक में काम करने वाले बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर पर “अतिरिक्त दबाव” बन गया है।

सोमवार को घोषित किए गए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में “जर्सी” को तेलुगु भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया था।

इस फिल्म के संपादन के लिए नवीन नूली को सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी मिला था। कपूर इसके हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर फिल्म की टीम को बधाई दी। कपूर ने लिखा, “पूरी टीम को बहुत बधाई। अतिरिक्त दबाव के लिए धन्यवाद।” फिल्म की हिंदी रीमेक पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shahid Kapoor congratulated the film "Jersey" on receiving the National Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे