लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग: सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े समेत तीन लोगों को दी प्रदर्शकारियों को समझाने की जिम्मेदारी, जानें उनके बारे में

By अनुराग आनंद | Updated: February 17, 2020 15:32 IST

सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े, वजाहत हबीबुल्लाह और वकील साधन रामचंद्रन को दी है। कोर्ट ने हेगड़े समेत इन तीनों को कहा है कि प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास करें।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व अन्य लोगों द्वारा प्रदर्शकारियों को सड़क से हटाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की।सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के अलावा भाजपा नेता ने भी सुप्रीम कोर्ट में दिया है याचिका।

शाहीन बाग में नरेंद्र मोदी सरकार के नए कानून सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठी महिलाओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यदि हर कोई सड़क पर प्रदर्शन करने लगे तो देश का क्या होगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को समझाने की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े, वजाहत हबीबुल्लाह और वकील साधन रामचंद्रन को दी है। कोर्ट ने हेगड़े समेत इन तीनों को कहा है कि प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास करें। 

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व अन्य लोगों द्वारा प्रदर्शकारियों को सड़क से हटाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।  

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि लोगों को अपनी आवाज समाज तक पहुंचाने का पूरा हक है। हम हक की रक्षा के विरोध के खिलाफ नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि आप दिल्ली ट्रैफिक की समस्या को जानते हैं।  हर कोई सड़क पर उतरने लगे तो क्या होगा? यह जनजीवन को ठप करने की समस्या से जुड़ा मुद्दा है।

संजय हेगड़े कौन हैं-बता दें कि संजय हेगड़े सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। हेगड़े सुप्रीम कोर्ट में कई हाई प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं। शाहीन बाग मामले में प्रदर्शनकारियों को हटाने की जिम्मेदारी कोर्ट ने उनके ही कंधे पर दी है। 

वजाहत हबीबुल्लाह कौन हैं-वजाहत हबीबुल्लाह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष थे। इससे पहले, उन्होंने भारत के पहले मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी। वे 1968 से अगस्त 2005 की अपनी सेवानिवृत्ति तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे थे। 

साधना रामचंद्रन कौन हैं-साधना रामचंद्रन भी पेशे से वकील ही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वजागहत हबीबुल्लाह और संजय हेगड़े के साथ इन्हें भी प्रदर्शकारियों को समझाने की जिम्मेदारी दी है। कोर्ट ने कहा कि ये तीनों प्रदर्शकारी व सरकार के बीच पुल का काम करेंगे। 

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टसुप्रीम कोर्टदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है