लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग प्रदर्शन से परेशान राहगीरों के लिए राहत, खुल गया नोएडा-फरीदाबाद रास्ता, 69 दिनों से था बंद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 21, 2020 12:27 IST

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के कारण दो महीने से ज्यादा समय से बंद चल रहा नोएडा-फरीदाबाद मार्ग खोल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के कारण दो महीने से ज्यादा समय से बंद चल रहा नोएडा-फरीदाबाद मार्ग खोल दिया गया है।शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन वार्ताकारों को नियुक्त किया है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के कारण दो महीने से ज्यादा समय से बंद चल रहा नोएडा-फरीदाबाद मार्ग खोल दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, शुक्रवार (21 फरवरी) को नोएडा-फरीदाबाद मार्ग खोला गया है। यह रास्ता बंद होने के कारण आने-जाने वालों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं।

बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन वार्ताकारों को नियुक्त किया है। वार्ताकारों और प्रदर्शनकारियों के बीत बातचीत का दौर जारी है। वार्ताकारों में वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन और पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्ला शामिल हैं। अभी शाहीन बाग से प्रदर्शनकारी नहीं हटे हैं। 

प्रदर्शनकारी संशोधित नागरिकता कानून को वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वर्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान  वार्ताकार वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन मीडिया की मौजूदगी में बातचीत करने पर आपत्ति जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मीडिया के सामने बात करना चाहते हैं। हालांकि, बाद में पत्रकारों को वहां जाने को कहा गया। 

रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने बुलाया हम चले आये।’’ उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा था कि शाहीन बाग में सड़क बंद होना परेशानी पैदा करने वाला है और प्रदर्शनकारियों को किसी दूसरी जगह जाना चाहिए जहां कोई सार्वजनिक स्थान अवरुद्ध नहीं हो। हालांकि शीर्ष अदालत ने प्रदर्शनकारियों के विरोध के अधिकार को बरकरार रखा। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े से प्रदर्शनकारियों को किसी वैकल्पिक स्थान पर जाने के लिए मनाने में भी सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा है।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्लीनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है