लाइव न्यूज़ :

शहीद भगत सिंह के भतीजे का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 मई शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के चलते शुक्रवार को मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने संधु के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 63 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली ‘‘जहां वह कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं से उबरने में विफल रहे।’’

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि संधु का निधन कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण हुआ।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी संधु के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

संधु शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू