लाइव न्यूज़ :

बंगाल, असम सहित चार राज्यों का इस महीने दौरा करेंगे शाह

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल और असम सहित कुल चार राज्यों का दौरा करेंगे और इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा रोड शो भी करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक शाह 30-31 जनवरी को पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे तथा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे।

इस दौरान वह जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

शाह 24 जनवरी को असम का दौरा करेंगे और वहां भी वे पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री 16-17 जनवरी को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ओर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक 14 जनवरी को शाह गुजरात का दौरा करेंगे।

पश्चिम बंगाल और असम में इस साल अप्रैल-मई में केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे