लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक तिरुपति में रविवार को, शाह करेंगे अध्यक्षता

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक रविवार को तिरुपति में होगी। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बयान के अनुसार बैठक में सीमा विवाद, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित मामले जैसे सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी और बिजली सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौतरफा विकास हासिल करने के लिए सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद का लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

बयान में कहा गया है कि गृह मंत्री ने राज्यों को सशक्त बनाने और नीतिगत ढांचे में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघवाद के इस दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया है।

इसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय परिषदें दो या दो से अधिक राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर लगातार बातचीत और चर्चा के लिए एक ढांचागत तंत्र के माध्यम से इस तरह के सहयोग को बढ़ावा देने के वास्ते एक मंच प्रदान करती हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी उपाध्यक्ष और मेजबान हैं। इसमें राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो-दो मंत्री सदस्य हैं।

बैठक में राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू