लाइव न्यूज़ :

शाह इस सप्ताहांत बंगाल में करेंगे दो रेलियों को संबोधित

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर वह और भी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक शाह शुक्रवार की रात कोलकाता पहुंचेंगे और शनिवार से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वह शनिवार को मायापुर में इस्कॉन मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह ठाकुरनगर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह शनिवार की शाम पार्टी के सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविवार को हावड़ा के डुमुरजाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दिन वह अरविंदों भवन और बेलूर मठ का भी दौरा करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि शाह बेलूर में रविवार को एक जूट मिल के कर्मचारी के घर दोपहर का भोजन करेंगे।

ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 42 में से 18 सीटें जीती थीं। इसके बाद से भाजपा वहां की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री इस सिलसिले में लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल