लाइव न्यूज़ :

शाह को असम में सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को असम में सुरक्षा स्थिति और असम पुलिस द्वारा सुधारों को लेकर की गई विभिन्न पहलों के बारे में शनिवार को जानकारी दी गई।

असम पुलिस के महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने गृह मंत्री को कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए उठाए गए कदमों और कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस द्वारा निभाई गई सराहनीय भूमिका के बारे में भी बताया।

महंत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने असम की सुरक्षा स्थिति और पुलिस द्वारा सुधारों पर की गई विभिन्न पहलों एवं अन्य कोशिशों के बारे में गृह मंत्री को एक प्रस्तुति दी।’’

बैठक में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्य सचिव जिश्नु बरूआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यह बैठक, दो स्वायत्त परिषदों--बोडो क्षेत्रीय परिषद और तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के कुछ दिन बाद हुई है।

शाह अभी असम और मणिपुर के दो दिनों के दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू