लाइव न्यूज़ :

‘दोहरी रणनीति’ के तहत शाह ने संभाली सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी: माकपा

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सहकारिता मंत्रालय के तौर पर नये मंत्रालय के गठन को लेकर सोमवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी लाभ लेने और राजनीतिक चंदे के लिए सहकारिता क्षेत्र का धन हासिल करने की ‘दोहरी रणनीति’ के साथ इस विभाग का कार्यभार संभाला है।

सरकार ने पिछले दिनों केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। पहले यह क्षेत्र कृषि मंत्रालय के तहत आता था। गत सात मई को हुए मंत्रिपरिषद् विस्तार में इस नये मंत्रालय का प्रभार शाह को सौंपा गया।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने दोहरी रणनीति के साथ सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली है। यह संविधान की एक बुनियादी विशेषता-संघवाद पर सीधा हमला है। भाजपा के चुनावी लाभ के लिए सहकारी क्षेत्र पर नियंत्रण किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय पार्टियों का असर कम होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक चंदे के लिए अब केंद्र सरकार की नजर सहकारी क्षेत्र के धन पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता