लाइव न्यूज़ :

शाह ने जवानों से कहा, बेफिक्र होकर देश की रक्षा करें, मोदी सरकार आपके परिवारों का खयाल रखेगी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:38 IST

Open in App

मकवाल (जम्मू), 24 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और भारतीय सीमा की रखवाली करने वाले जवानों की वीरता को सराहा।

शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बात की और कहा कि वे बेफिक्र होकर देश की रक्षा करें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उनके परिवारों का खयाल रखेगी।

शाह ने सीमा के आखिरी हिस्से मकवाल का भी दौरा किया और निवासियों से कहा कि मोदी सरकार सीमावर्ती इलाकों में हर सुविधा उपलब्ध कराने और विकास सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ शाह ने मकवाल सीमा अग्रिम चौकी का दौरा किया जहां उन्होंने बीएसएफ जवानों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया।

शाह ने बाद में ट्वीट कर कहा, '' सभी देशवासियों की तरफ से, मैंने हमारे सुरक्षा बलों की वीरता को सलाम किया और अपना आभार जताया।''

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की रक्षा करने वाले सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है।

शाह ने कहा, ''मैं सभी से कहना चाहता हूं कि आपको बिना किसी चिंता के देश की रक्षा करनी चाहिए। मोदी सरकार आपके परिवारों का खयाल रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल