लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले वाली जगह का दौरा करेंगे शाह, घायल जवानों से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: April 5, 2021 09:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में उस स्थान का सोमवार को दौरा करेंगे, जहां नक्सलियों के हमले में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

मंत्री इसके बाद शनिवार की घटना के बाद उपजे सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह घायल सुरक्षा कर्मियों से अस्पताल में मुलाकात करेंगे।

हमले में 30 जवान घायल हुए हैं।

अन्य एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित करने के लिए रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना भी है।

राज्य के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा से लगे जंगल में तलाश अभियान के दौरान नक्सलियों के हमले में सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे।

गृह मंत्री ने रविवार को नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प किया था और कहा था कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से जीती जायेगी।

शाह ने कहा था कि सरकार शांति एवं प्रगति के ऐसे दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन