लाइव न्यूज़ :

शाह 23 जनवरी को केंद्रीय बलों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 23 जनवरी को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की असम में शुरुआत कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के प्रमुखों, एक उप-अधिकारी और एक-एक जवान को गृह मंत्री शाह 23 जनवरी को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरित करेंगे।

सीएपीएफ के कर्मियों की कुल संख्या 10 लाख के करीब है और वे आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य योजना को केंद्रीय गृह मंत्री 23 जनवरी को गुवाहाटी में शुरू कर सकते हैं। इस योजना को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा और उसके बाद मंत्री लाभार्थियों को संबोधित भी कर सकते हैं।’’

आयुष्मान भारत (पीएम-जय) को केंद्र सरकार दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताती है। इसके तहत गरीबों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज मुहैया कराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं