लाइव न्यूज़ :

शाह ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के संबंध में राज्यपाल, डीजीपी से की बात

By भाषा | Updated: July 28, 2021 12:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के संबंध में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से बात की और स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात की है। एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, एनडीआरएफ भी वहां पहुंच रही है। अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया किदाचन तहसील के होनजार गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे बादल फटने की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और 12 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मौके पर एक संयुक्त राहत अभियान चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos