शाह ने सीमा विवाद को लेकर असम, मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:23 IST2021-07-26T20:23:20+5:302021-07-26T20:23:20+5:30

Shah talks to Chief Ministers of Assam, Mizoram over border dispute | शाह ने सीमा विवाद को लेकर असम, मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की

शाह ने सीमा विवाद को लेकर असम, मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की

नयी दिल्ली, 26 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से दोनों राज्यों के बीच चल रहे सीमा विवाद पर बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के साथ टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत के दौरान शाह ने उनसे अंतरराज्यीय सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सीमा विवाद को आपसी सहमति से हल करें।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री को आश्वासन दिया है कि शांति सुनिश्चित करने और सीमा मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि दोनों राज्यों के पुलिस बलों के विवादित स्थल से लौटने की उम्मीद है।

असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि कछार जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर मिजोरम से उपद्रवियों की गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए।

संघर्ष के बाद विवादित असम-मिजोरम सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जबकि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच सोमवार को ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shah talks to Chief Ministers of Assam, Mizoram over border dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे