लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान को जमानत मिलने पर शाहरूख के प्रशंसक जुटे ‘ मन्नत’ के पास

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:01 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर शाहरूख खान के प्रशंसकों की प्रार्थना आखिरकर बृहस्पतिवार को सुन ली गयी और उनके बेटे आर्यन खान को बंबइ उच्च न्यायालय से जमानत मिल गयी। उसके बाद उनके बंगले के बाहर इस पल की खुशियां मनाने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गयी।

इस आदेश के के बाद प्रशंसक शाहरूख खान के आवास ‘मन्नत’ के बाहर जुटने लगे जहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 20 पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे। आर्यन को गिरफ्तारी के 20 दिनों से अधिक समय बाद जमानत मिली है। उसे मुंबई तट के समीप क्रूज पर मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

शाहरूख के छोटे बेटे अबराम को ऊपर से खड़े होकर प्रशसंकों की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया। इससे बहुतों को वो बात याद आ गयी जब शाहरूख अपने जन्म दिन पर अपने समर्थकों की बधाई स्वीकार करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं।

कुछ समर्थकों के हाथों में एक बैनर था जिसपर ‘प्रिंस आर्यन का स्वागत है’ लिखा था । अन्य के हाथों में तख्तियां थीं जिनपर लिखा था ‘ हम शाहरूख खान से प्यार करते हैं। हम आर्यन से प्यार करते है।’’

कुछ प्रशंसकों ने पटाखे भी छोड़े लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें रोक दिया।

शाहरूख की प्रशंसक सुजाता शाह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘ यह हमारे लिए सबसे अधिक खुशी का दिन है। हमारी मन्नत पूर्ण हो गयी। हमने खान परिवार के लिए बस प्यार एवं सकारात्मकता की प्रार्थना की थी , इसलिए यह हमारे लिए यह देखना भावुक क्षण है कि उन्हें आखिरकार राहत मिल गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए